पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली बोर्ड देगा 1.5 लाख रुपए मुआवजा

बिजली बोर्ड देगा 1.5 लाख रुपए मुआवजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीका तार गिरने से मारे गए शांखोडीह निवासी चालक सुखदेव कैवर्त के परिजनों को बिजली बोर्ड 1.5 लाख रुपए मुआवजा देगा। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 20 हजार रुपए भी दिए जाएंगे।

दाह संस्कार के लिए तत्काल 10 हजार रुपए का भुगतान कर दिया गया है। जानकारी हो कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण गालूडीह थाना में बुधवार को धरना पर बैठ गए थे। स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी कुलदीप राम ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को थाना बुलाया तथा ग्रामीणों से वार्ता कराई। उसके बाद 1.5 लाख रुपए मुआवजा देने पर सहमति बनी।

मृतक की प|ी को डेली वेज पर मिलेगा काम

बुधवारको गालूडीह थाना में मुआवजा पर फैसला नहीं होता देख भाजपा नेता हराधन सिंह, सुखलाल हेम्ब्रम, राजू कर्मकार, सुनाराम साेरेन, विश्वजीत पांडा, घासीराम सोरेन, राजेश साव, वकील हेम्ब्रम, खुदी राम महतो, लखीन्द्र प्रधान आदि धरना पर बैठ गए बाद में बिजली बोर्ड के कार्यपालक अभियंता जेपीएन सिंह, जेई चन्द्र शेखर, ग्रामीण और जन प्रतिनिधियों की एक बैठक हुई। जिसमें मृतक के परिजनों को मुआवजा के अलावा मृतक की प|ी आशा कैवर्त को डेली वेजेज में समायोजन करने का फैसला लिया गया

क्या थी घटना

बीतेमंगलवार को गालूडीह थाना क्षेत्र के हाटचाली के समीप सूरज गुप्ता अपने ड्राइवर जादूगोड़ा थाना के शांखोडीह निवासी सुखदेव कैवर्त के साथ पिकअप वैन धो रहे थे इसी वक्त शॉट सर्किट होने से 440 वोल्ट का तार टूट कर गिरा इसके बाद दाेनों को घायल अवस्था में निरामय हेल्थ केयर में भर्ती कराया गया था। जहां सुखदेव की मौत हो गई। वहीं सूरज गुप्ता काे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया

ग्रामीणोंने घंटों शव उठाने से रोका

घटनाकी खबर सुनते ही गालूडीह थाना प्रभारी कुलदीप राम नर्सिंग होम पहुंचे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर ही रहे थे कि शांखोडीह से परिजन ग्रामीण मौके पर पहुंचे मुआवजे की मांग को लेकर शव को उठाने नहीं दिया। रात्रि 12 बजे के आसपास ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सहमति बनी। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेजा गया। वहां भी कुछ नेता और ग्रामीण पहुंच कर विरोध करने लगे। एमजीएम में ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम करने नहीं दिया उनका कहना था पहले मुआवजा मिले फिर शव का पोस्टमार्टम होगा मुआवजा पर फैसला के बाद