जन-धन योजना की दी गई जानकारी
दो लाख की लागत से बनेगी सड़क
गालूडीह. हेंदलजुड़ीपंचायत के धमकगोड़ा गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सीन मुर्मू के घर से भजन हेम्ब्रम के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य होगा। इसका शिलान्यास शनिवार को पंचायत के मुखिया दुर्गा चरण मुर्मू ने किया। पीसीसी सड़क की लागत राशि 1 लाख 85 हजार 300 रुपए है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी मौके पर जगन्नाथ सोरेन, देवलाल महतो, सुधीर महतो, पवन महतो के अलावे ग्रामीण उपस्थित थे
जन-धन योजना की दी गई जानकारी
भास्करन्यूज.गालूडीह
बैंकऑफ बड़ौदा गालूडीह शाखा में शनिवार को ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री जन धन योजना की जानकारी शाखा प्रबंधक श्याम सोरंग ने ग्राहकों को दी। इस योजना के फायदे भी बताए।
उलदामें प्रतिमा विसर्जन विवाद निपटा
भास्करन्यूज .गालूडीह
उल्दास्लैग डंपिंग स्थल पर विश्वकर्मा बाबा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद का पटाक्षेप शनिवार को हो गया। इस संबंध में हुई ग्रामीणों की बैठक में दोनों पक्षोंं के बीच शांति बनाए रखने की अपील की गई। बैठक के दौरान दोनों गुटों से विवाद का पटाक्षेप करने की अपील की गई। दोनों पक्षो में समझौता के बाद विवाद खत्म हो गया। जानकारी हो कि उलदा स्लैग डंपिंग स्थल पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। शनिवार को भाजपा नेता हराधन सिंह, विश्वजीत पंडा, पेलाराम महतो, पिंटू महतो आदि ने एक साथ बैठक कर इस मामले को आपसी वार्ता के बाद सुलझा लिया है।