विस चुनाव को लेकर हुआ मंथन
गालूडीह. गालूडीहस्थित मारवाड़ी धर्मशाला प्रांगण में राजेश साव की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। इसमें पांच पंचायत महुलिया, बाघुड़िया, जोड़िसा, बड़ाखुर्शी और उल्दा की बूथ कमेटी सदस्य और कार्यकर्ताओं के साथ विचार किया गया आगामी चुनाव में किस तरह से पार्टी की जीत होगी, कैसे मतदाताओं को पार्टी के लिए मतदान कराना है, गांव की समस्याओं और उसके समाधान पर भी चर्चा हुई मौके पर लक्ष्मण टुडू, रामजीत मांडी, दिनेश साव, विश्वजीत पंडा, हराधन सिंह, अमरदीप शर्मा, राजा महतो, भोगेन सोरेन, सुरेश रवानी, ब्रजेश सिंह, चंदन गिरी, दीपक सेन, मोचीराम गिरी, विकास भगत, सपन सिंह, संजय तिवारी आदि उपस्थित थे।