पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड की सड़कों ने हिला दिया हाड़

झारखंड की सड़कों ने हिला दिया हाड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गालूडीह| 10हजार किमी का दौरा साइकिल से करने पर कहीं कष्ट नहीं हुआ पर झारखंड में प्रवेश करते ही यहां की सड़कों ने हाड़ हिलाकर रख दिया है। यह कहना है विश्व भ्रमण पर साइकिल से निकले पुणे के प्रसाद इरेनडी (22) का। वे रविवार को गालूडीह पहुंचे। उन्होंने यहां रात्रि विश्राम किया। इस दौरान बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि मैं पूरी दुनिया का चक्कर साइकिल से लगाना चाहता हूं। अब तक मैं महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली का भ्रमण कर चुका हूं। छत्तीसगढ़ होते हुए मैं झारखंड पहुंचा हूं। अब तक मैं 10 हजार 200 किलोमीटर साइकिलिंग कर चुका हूं। यहां के बाद मैं पश्चिम बंगाल जाऊंगा। मेरी हार्दिक इच्छा है सौरभ गांगुली से मिलने की। सोमवार को वे बंगाल के लिए रवाना हो गए।