गालूडीह| गालूडीहतथा आसपास के क्षेत्रों में बंगाली समाज के घरों में चूल्हे नहीं जले। बंगाली समुदाय के लोग षष्ठी के दिन पांतो भात खाते हैं। सरस्वती पूजा के दूसरे दिन घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता है। लोग कल का बना खाना ही आज खाते हैं। षष्ठी देवी को बासी भात चढ़ाया जाता है।