घीकुली में पहली बार लगा टुसू मेला
गालूडीह| हेंदलजुड़ीपंचायत के घीकुली (कोंदर नाला) किनारे रविवार को टुसू मेला मुर्गा पाड़ा का आयोजन किया गया। यहां पहली बार मेला लगाया गया है। टुसू प्रतिमाओं में प्रथम स्थान की प्रतिमा को 2 हजार रुपए, द्वितीय स्थान की प्रतिमा को 15 सौ रुपए तीसरे स्थान की प्रतिमा को 1 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिए गए।मौके पर जिप सदस्य तुलसीवाला मुर्मू, उपप्रमुख श्रवण अग्रवाल, मुखिया सुभाष सिंह, खुदीराम महतो, राधना दास, गुरुचरण सिंह, धीरेन सिंह, अशोक सिंह, छिता रानी हांसदा आदि उपस्थित थे।