पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नीम के पेड़ से निकल रही मीठी गाद , चमत्कारी मान जुटे लोग

नीम के पेड़ से निकल रही मीठी गाद , चमत्कारी मान जुटे लोग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वीसिंहभूम के घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत हेंदलजुड़ी ( गालूडीह) गांव में एक नीम का पेड़ इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। उक्त नीम पेड़ को चमत्कारी मानकर ग्रामीण पूजा पाठ कर रहे हैं। उसके तना से निकलने वाला दूध जैसा तरल पदार्थ मीठा होने के कारण प्रसाद के रूप में बांटा जा रहा है। हेंदलजुड़ी गांव में सड़क किनारे बीरेंद्र माझी की जमीन पर अवस्थित बड़े नीम के पेड़ से यह तरल पदार्थ निकल रहा है। रविवार को उस समय खबर आग की तरह फैल गई जब सुबह एक ग्रामीण ने यह बात गांव में फैला दी कि उसे शिव ने सपने में आकर पेड़ से तरल पदार्थ निकलने की बात कही। उसके बाद क्या था देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पेड़ के पास पहुंच गए और प्रसाद पाना चाहा। ग्रामीण अशोक रजक ने कहा कि शिवजी सपने में मुझे नीम के पेड़ तक ले गए और बोले कि मैं यहां बीते सोमवार से विराजमान हूं। तुम मेरी पूजा करो। इसके बाद मैने यहां पूजा शुरू कर दी। प्रसाद के रूप में पेड़ का दूध दिया जा रहा है।

^नीम पेड़ से गाद निकलना आम बात है। यह गाद कड़वा होता है। ग्रामीणों के अनुसार यह अगर मीठा है तो इसकी प्रयोगशाला में जांच कराने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मैं सोमवार को नीम पेड़ को देखकर उसके गाद का सैम्पल लेकर जांच कराऊंगी। उसके बाद ही कुछ निष्कर्ष निकाला जा सकता है।^ डॉ.आरती वीणा एक्का, वैज्ञानिक, दारीसाई कृषि अनुसंधान केन्द्र।

^नीमपेड़ जमीन से पानी सहित पोषक तत्व खींचता है। उक्त पोषक तत्व पेड़ के ऊपरी हिस्से तक नहीं जा रहा है। रूट में गड़बड़ी होने के कारण तना से पोषक तत्व बह रहा है। ^ सुशीलवर्मा, रेंजर, घाटशिला।

^पेड़के तना से रस निकलने की घटना कई बार होती है। जड़ पोषक तत्व जमीन से लेता है। उसके बाद पूरे पेड़ में फैल जाता है। कभी कभार ऊपरी सतह तक नहीं जाने के कारण तना से रस निकलना शुरू हो जाता है। यह आम बात है। इसमें हैरत तथा चमत्कार वाली बात नहीं है। ^ एमपीसिंह, बॉटनी विभाग, घाटशिला कॉलेज।

क्या कहते हैं ग्रामीण

गांवके वृद्ध रामजीत मार्डी का कहना है कि ऐसा मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सुना था कि पेड़ से अमृत निकल रहा है। गाद निकलना आम बात है पर नीम पेड़ से मीठी गाद निकलते पहली बार देखा है। इसकी जांच होनी चाहिए। भगवान ने किसी को आकर कहा हो कि मैं यहां विराजमान हूं, यह बात हजम नहीं हो रही है। हेंदलजुड़ी के उपमुखिया साधन दास का कहना है कि किसी ने रात में पेड़ में कांटी मार दी होगी। जिससे पेड़ का रस निकला रहा है। ग्रामीणों ने इसको सच मान लिया जिसने यह बात फैलाई वह मां मनसा का साधक है। अचानक वह शिव भक्त कैसे बन गया किसी का कहना है कि पेड़ मालिक ने पेड़ को बेच दिया है। पेड़ काटा जाएगा इसलिए पेड़ राे रहा है।

पेड़ से निकलता दूध जैसा तरल पदार्थ।

खबरें और भी हैं...