पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियर देश के भविष्य हैं : मुखर्जी

इंजीनियर देश के भविष्य हैं : मुखर्जी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गालूडीह|घुटिया बीएइंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को इंजीनियर दिवस मनाया गया। भारत र| स्व. मोकक्षागुंडम विश्ववेश्वरैया की याद में इंजीनियर दिवस मनाया जाता है। सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजिल अर्पित की गई। मौके पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में विकास मुखर्जी, ऑटो प्रोफाइल लिमिटेड के डायरेक्ट उपस्थित थे। प्रो. एके मित्र ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। मौके पर श्री मुखर्जी के कहा कि इंजीनियर देश के भविष्य हैं। उन्होंने बताया कि भारत को वर्ल्ड क्लास इंजीनियर उत्पादक देश बनाने का लक्ष्य है। झारखंड में टेक्निकल यूनिवर्सिटी होना चाहिए। शिक्षा के लिए परिश्रम जरूर करें। उन्होंने उपस्थित छात्रों से कहा कि एक लक्ष्य निर्धारण कर उसे प्राप्त करने का हर संभव कोशिश करें। आप लोगों से देश का भविष्य जुड़ा हुआ है। मौके पर प्रो. एसएन मल्लिक, प्रो. राजा ठाकुर, प्रो. यूएन सिंह, प्रो. आरके भोल सहित कई लोग मौजूद थे।

सेमीनार में उपस्थित लोग