पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रंकिणी मंदिर को हटाने पर एनएचएआई लेगी फैसला

रंकिणी मंदिर को हटाने पर एनएचएआई लेगी फैसला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महापुरुषों की प्रतिमा को सही जगह देने की मांग

इधर,फोर लेन हाइवे निर्माण की जद में आने वाली महापुरुषों की प्रतिमाओं काे सही जगह देने की मांग की गई। इसे लेकर झामुमो नेता जगदीश भकत भू-अर्जन विभाग के कानूनगो एसपी राम से मिले। उन्होंने सड़क किनारे स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं को यथोचित स्थान पर स्थापित करने की मांग की। इस पर कानूनगो एसपी राम ने उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। मालूम हो कि गालूडीह से बहरागोड़ा के बीच में गालूडीह चौके के पास पूर्व सांसद सुनील महतो, प्रभाकर महतो, जगन्नाथपुर में बिरसा मुंडा, सिद्धो कान्हू, घाटशिला में देश परगना हरेन्द्रनाथ मुर्मू बबलू मुर्मू, सोनाखून में तिलका माझी और केड़ूकोच में साबुआ हांसदा की प्रतिमा एनएच किनारे स्थित है।

खबरें और भी हैं...