जांच शिविर में 15 सबरों का हुआ उपचार
गालूडीह| गालूडीहथाना अंतर्गत खड़िया कॉलोनी स्थित सबर बस्ती में पीटीजी के द्वारा बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सबर बस्ती के लोगों की विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच की गई। शिविर में 15 मरीजों का उपचार किया गया। मौके पर डा. रेशमी, एएनएम नमिता साव, दुलाल हेंब्रम, देवाशीष आदि उपस्थित थे।