पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोंदर नाला से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

कोंदर नाला से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गालूडीहथाना क्षेत्र के रंकिणी मंदिर के निकट हाइवे 33 पर कोंदर नाला पुलिया के नीचे गुरुवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव की पहचान की। शव घाटशिला थाना क्षेत्र के मनोहर कॉलोनी निवासी प्रकाश कालिंदी का था। वह चालक था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए जांच की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिया से नीचे गिरने तथा चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई होगी। वह पुलिया के नीचे कैसे गिरा या उसे किसी ने धक्का देकर गिरा दिया है, यह जांच का विषय है। उसकी जेब से टूटी हुई शराब की बोतल, बादाम, माचिस, 4 हजार 3 सौ 50 रुपए तथा एक मोबाइल आदि बरामद हुआ है। परिजनों ने बताया कि गाड़ी चलाने की बात कहकर वह बुधवार की शाम घर से निकला था।

खबरें और भी हैं...