पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिटायर हेडमास्टर को दी गई विदाई

रिटायर हेडमास्टर को दी गई विदाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गालूडीह| मारवाड़ीहिन्दी मध्य विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद गिरी को गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बैद्यनाथ प्रधान ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके उपरांत विद्यालय के शिक्षकों तथा बच्चों ने भी उन्हें सम्मानित किया। मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। ज्ञान शिक्षा समिति के सदस्यों ने भी प्रधानाध्यापक को सम्मानित किया। उपप्रमुख श्रवण अग्रवाल ने कहा शिक्षक तथा छात्रों के रिश्ते टूट रहे हैं। इसे जोड़ने की जरूरत है। अभिभावकों तथा शिक्षकों को आपसी तालमेल बिठाकर शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। वे हमेशा समाज को कुछ कुछ देते रहते हैं। उनसे हमें लेने की जरूरत है। मौके पर उपप्रमुख श्रवण अग्रवाल, मुखिया सुभाष सिंह, खुदीराम महतो, कासु मुर्मू, धीरेंद्र नाथ मुर्मू, खेलाराम हांसदा, साजिद अहमद, पिनू सरकार आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...