हस्तशिल्प की दी गई जानकारी
गालूडीह| लर्निंगप्रोजेक्ट के तहत धातकीडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में शिक्षा मेला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। मेले में हस्तशिल्प की वस्तुओं के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया गया। मौके पर बच्चों के लिए नाटक का भी मंचन किया गया मौके पर विद्यालय समिति के सदस्य सुनाराम मुर्मू, सुमी सोरेन, निखिल रंजन धावड़िया, उमा कांत रजक, गगन बेरा, चन्द्रकांत मिश्रा आदि उपस्थित थे