पंचायत में बिजली-पानी का उठा मुद्दा
गालूडीह| गालूडीहस्थित मारवाड़ी धर्मशाला प्रांगण में महुलिया पंचायत की समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को मुखिया तिलका रानी सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क, पंचायत के विकास के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। मौके पर विजय कुमार मुंडा, प्रलव भगत, ओमियो गिरि, पार्वत सोरेन, दुली हांसदा, मणीवाला सिंह, मनीवाला गोप, ईरा मांझी आदि उपस्थित थे।