पांच छात्रों को किया गया पुरस्कृत
गालूडीह| कालीमाटीप्राथमिक विद्यालय के पांच विद्यार्थियों को शनिवार को पुरस्कृत किया गया। 26 जनवरी को राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया था, जिसमें पांच छात्रों ने उम्दा प्रदर्शन किया था। इन्हें समाज सेवी नंदू गुप्ता सुरेश गुप्ता ने पुरस्कृत किया। यह पुरस्कार घाटशिला उप्रमुख श्रवण अग्रवाल ने बच्चों को दिया है।