चाइना मंदिर की दिखेगी झलक
गालूडीह. गालूडीहदुर्गा पूजा कमेटी की स्थापना 1954 में की गई थी। कमेटी द्वारा इस बार चाईना मंदिर के स्वरूप जैसे पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी लागत 1 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है। पूजा कमेटी के अध्यक्ष जे मंडल, सचिव सिपू शर्मा, चेयरमैन राधेश्याम अग्रवाल हैं कमेटी द्वारा इस बार रावण दहन का भी आयोजन किया जाएगा। झारखंड एवं बंगाल के कारीगर पूजा पंडाल का निर्माण कर रहे हैं। सचिव सिपू शर्मा ने बताया कि गालूडीह में यह सबसे पुरानी पूजा कमेटी है। पहले पूजा रेलवे की जमीन पर की जाती थी। अब पूजा कमेटी की अपनी जमीन पर पूजा हो रही है।