भाजपाइयों ने दीनदयाल को किया याद
गालूडीह| गालूडीहमें भाजपा द्वारा दीनदयाल उपाध्याय की 47वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर दीनदयाल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की बात कही गई। मौके पर हराधन सिंह, राजेश साव, संजय तिवारी, विदेश मुखर्जी, सपन सिंह, विश्वजीत पंडा, चंदन गिरि, पोल्टू सरदार आदि उपस्थित थे।