पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए भिक्षाटन

बाढ़ पीड़ितों के लिए भिक्षाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गालूडीह .गालूडीह मेंभाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने विश्वजीत पंडा की अध्यक्षता में जम्मू और कश्मीर में आई विनाशकारी बाढ़ से पीड़ित लाेगों की सहायता के लिए दुकानों में जाकर भिक्षाटन किया। कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों की सहायता के लिए दान-पात्र में स्वेच्छा से प्रदान की गई राशि को एकत्र किया। बाद में इस एकत्र की गई राशि को बाढ़ पीड़ितो के कल्याणार्थ भेज दिया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से हराधन सिंह, दीपेश शर्मा, अमरजीत शर्मा, अजय अग्रवाल, राजेश शाह, विकाय भकत, सुजीत दत्त आदि लोग उपस्थित थे।