थाना प्रभारी ने की लॉज होटलों की जांच
गालूडीह| गालूडीहथाना प्रभारी कुलदीप राम गालूडीह के कई होटलों और लॉजों में छापामारी अभियान चलाया। थाना प्रभारी ने बताया कि छापेमारी अभियान का मुख्य उद्देश्य बाहरी टूरिस्टों से होटल और लॉज संचालकों द्वारा पहचान पत्र लिया जा रहा है या नहीं इसकी जानकारी लेना था। अपराध या आकस्मिक घटना होने पर पहचान पत्र जरूरी है। थाना प्रभारी ने वैसे लॉज जो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं उन्हें रजिस्ट्रेशन कराने का आदेश दिया।