अचानक गिर कर तड़पने लगा युवक
चाईबासा |अनुमंडल कार्यालयके निकट एक युवक के अचानक जमीन पर गिर कर तड़पने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। युवक जमीन पर मुंह के बल गिरा था। इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अनुमंडलाधिकारी के न्यायलय में पेशी के लिए पहुंचे जख्मी युवक के साथी उसे उठा कर सिंह नर्सिंग होम उपचार के लिए ले गए। मिली जानकारी के अनुसार गालूडीह निवासी परिमल दत्ता अपने रिश्तेदार दिगड़ी निवासी असित कुमार कर के साथ अनुमंडल कार्यालय पेशी के लिए पहुंचा था। पेशी के क्रम में परिमल अपने रिश्तेदार असित को कार्यालय के बाहर बैठा कर अंदर गया हुआ था। अचानक उसे सूचना मिली की एक व्यक्ति जमीन में गिर कर छटपटा रहा है।