कम होगा यात्री वाहनों का किराया
पेट्रोलऔर डीजल के दाम में कमी के बावजूद क्षेत्र में वाहनों का किराया नहीं घटने की खबर दैनिक भास्कर में प्रमुख्ता से छपने के बाद भाड़े में कमी होनी पक्की हो गई है शहर में चलने वाले ऑटो के किराए में 1 से 3 रुपए तक की कमी हो सकती है जानकारी के अनुसार ऑटो का न्यूनतम किराया 5 रुपए से कम नहीं होगा। वर्तमान में शहर के कई रूटो पर ऑटो का किराया 5 से 7 रुपए है इस संबंध में उप परिवहन आयुक्त सह सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के आदेश पर गठित भाड़ा निर्धारण कमेटी ने ऑटो, स्कूली वैन, ऑटाे किराया तय करने के लिए मंथन शुरु कर दिया है कमेटी की पहली प्राथमिकता शहर में चलने वाले ऑटो के किराये का निर्धारण करना है।
ऑटोचालक संघ ने रखी मांग
घाटशिलाके शिक्षित बेरोजगार टेंपू चालक संघ के सदस्यों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी को ऑटो चालक संघ की विभिन्न समस्याओं पर विचार करने के बाद ही भाड़ा कम करने का दबाव डालना चाहिए। जानकारी हो कि बीते कुछ महीनों में भले ही डीजल के दाम घटे हों, लेकिन वाहनों के अन्य पार्ट्स, बैटरी, टायर, रोड़ टैक्स, इंश्योरेंस, सेंट्रल सक्साइज और गाडियों के रख-रखाव में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से जो किराया तय है, वही किराया लिया जा रहा है।
अभी कहां का
कितना है भाड़ा
(रिजर्व करने पर)
मुसाबनी: 200,गालूडीह:170, जादूगोड़ारंकिणी मंदिर : 600,बुरुडीहडैम : 400,नारवाफॉरेस्ट : 700,धालभूगगढ़: 400,काकड़ाझोड़ : 700,धारागिरी: 600आदि
लोकलभाड़ा : रिर्जवमें कितना और शेयर में कितना
मऊभंडाररिर्जव : 50,शेयरमें : 5,टुमांगडुगरीरिर्जव: 80शेयरमें : 10,मऊभंडारन्यूलाईन रिर्जव : 60शेयरमें : 5,आइसीसीकंपनी गेट रिर्जव : 70शेयरमें : 10,पांचपांडव रिर्जव : 70शेयरमें नहीं चलती, राजस्टेट : रिजर्व 50शेयरमें नहीं चलती, फूलडुंगरी रिर्जव : 50,काशिदा: रिजर्व 50,शेयरनहीं चलता
भाड़ा कम करने के लिए सौंपा ज्ञापन
नेशनलस्टूडेंस यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के बैनर तले स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों ने भाड़ा कम करने की मांग पर सोमवार को अनुमंडलाधिकारी गिरिजा शंकर प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि वे अभी पढ़ाई कर रहें है और पूरी तरह से अपने अभिभावकों पर ही निर्भर हैं। भाड़ा कम होने से हम लोगों को काफी सहूलियत होगी। इसमें लगने वाले पैसे का हमलोग अन्य कामों में लगा सकते हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में यूनियन के कोल्हान प्रभारी हरिराम टुडू, घाटशिला कॉलेज के प्रभारी शंकर बेहरा, संतानु टुडू, लिपिका दत्ता, सुरज कुमार कर, श्रीराम चन्द्र हांसदा, राजू नामाता, शिवा टुडू, विष्णु दास, झुमपा सेनापति, सुजित बेरा के अलावे अन्य छात्र उपस्थित थे।
भाड़ा निर्धारण के लिए कमेटी की होगी बैठक
जिलासमाहरणालय जमशेदपुर के सभागार कक्ष में भाड़ा निर्धारण कमेटी की अहम बैठक बुधवार को होने वाली है बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, बस, ऑटो, स्कूल वैन संचालकों के प्रतिनिधि भाग लेगें इस बैठक में क्षेत्र में चलने वाले वाहनों के किराया कम करने पर विचार किया जाएगा बैठक में उपस्थित लोग भाड़ा पर अपने विचार भी रखेंगे सभी की बातों पर गौर करने के बाद ही भाड़ा कम करने का फैसला लिया जाएगा
बाहरका भाड़ा हो सकता है कम
घाटशिलाशिक्षित बेरोजगार संघ ने बताया कि बाहर का भाड़ा कम किया जा सकता है, लेकिन लोकल भाड़ा कम नहीं किया जाएगा। क्योंकि लोकल भाड़ा पहले से ही कम है तेल के दाम में बढ़ोत्तरी के बावजूद लोकल भाड़ा नहीं बढ़या गया था। हालांकि कुछ दिनों के लिए भाड़ा को 5 से 7 किया गया था लेकिन पुन: उसे घटा कर 5 रुपए कर दिया गया था। इसलिए अब इस महंगाई के जमाने में 5 रुपए से कम भाड़ा क्या हो सकता है
दैनिक भास्कर के आठ फरवरी के अंक में छपी खबर।
घाटशिला रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े ऑटो।