पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आत्महत्या करने स्टेशन पहुंची छात्रा

आत्महत्या करने स्टेशन पहुंची छात्रा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुरटेल्को निवासी कक्षा 9 वीं छात्रा आत्महत्या करने के लिए गालूडीह स्टेशन पहुंच गई। यहां ट्रैक पर आत्महत्या करने जा ही रही थी कि ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तथा उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वह गुरुवार को अपराह्न तीन बजे टाटानगर खड़गपुर लोकल ट्रेन से उतरी थी। गालूडीह स्टेशन पर उतरने के बाद छात्रा ट्रैक पर जाकर आत्महत्या का प्रयास करने लगी। आस पास के ग्रामीण अकेली लड़की को इस तरह से संदिग्ध अवस्था में देखकर दौड़कर आए तथा पटरी से हटाया। इसकी जानकारी गालूडीह थाना प्रभारी कुलदीप राम को दी गई। पुलिस कर्मियों ने लड़की को थाना लाकर पूछताछ की। लड़की ने बताया कि मां बाप के व्यवहार से परेशान होकर वह आत्महत्या करने गालूडीह पहुंची थी। गालूडीह पुलिस ने लड़की के माता पिता को मामले की जानकार दी। माता पिता उसे घर ले जाने के लिए देर शाम आए।