पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नींद में ही एक किमी तक गाड़ी चलाता रहा बस का चालक

नींद में ही एक किमी तक गाड़ी चलाता रहा बस का चालक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्हाइटहोर्स बस का चालक नींद में करीब एक किलोमीटर तक बस को चलाता रहा। इसी दरम्यान कालीमंदिर के निकट बस ट्रक से टकरा गई। इस संबंध में रांची के एक यात्री शेख सलाउद्दीन ने बताया कि एक किमी पूर्व से ही बस अनियंत्रित होकर चल रही थी। कभी दाएं तो कभी बाएं की ओर तेजी से बस घूम रही थी। इससे अंदाजा लग गया था कि बस चालक सो रहा है। अधिकांश यात्री सोए हुए थे। इस वजह से यात्रियों को समझ में नहीं रहा था। उन्हें आभास हो गया था कि बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई है, लेकिन उनींदे होने के कारण कोई ड्राइवर के पास नहीं गया।

फैक्ट फाइल

क्या

व्हाइटहोर्स बस दुर्घटनाग्रस्त

कितनेयात्री हुए जख्मी

करीब12

कहांहुई दुर्घटना

कालीमंदिर के समीप

किसकीहुई मौत

ट्रकचालक की

बसमें कुल यात्रियों की संख्या

करीब60

कॉल करते ही पहुंची एंबुलेंस

दुर्घटनाके बाद मंदिर के पुजारी उत्तम मिश्रा ने 1033 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। एक दिन पहले ही किसी यात्री ने उन्हें यह नंबर दिया था। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर एंबुलेंस पहुंची। जिसे घायलों को एमजीएम भेजा गया।

यात्रियोंमें मची अफरा-तफरी

बसमें सवार सभी यात्री नींद में सोए हुए थे। जब टक्कर हुई तो यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस पर सवार सभी यात्री बस से उतरे और जिन्हें जो वाहन मिला उससे वे जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए। क्यों कि बस सवार यात्रियों को डर था कि कहीं उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो जाय। बस पर सवार सभी यात्री अपने-अपने सामानों को बस पर ही छोड़ जमशेदपुर चले गए।

टल गया बड़ा हादसा: पुलिसके अनुसार बस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सीधे पेड़ से टकरा गई। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। अगर बस पेड़ से नहीं टकराती तो 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में जाती। इससे बस में अाग लगने की आशंका थी। क्यों कि बस के ऊपर काफी समान था। यह महज संयोग था कि बस पेड़ से टकराने के बाद ठहर गई। अन्यथा किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।

कैसे हुई दुर्घटना

कालीमंदिर के समीप कोलकाता से रांची जा रही बस (व्हाइट होर्स) डब्ल्यू बी 55 2195 विपरीत दिशा से रहे ट्रक संख्या जेएच 05 जे 5207 के साथ भिड़ंत हो गई। उसके बाद बस पेड़ से जा टकराई। घटना के बाद ट्रक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इधर बस पर सवार दर्जनभर यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि 48 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घटना के संबंध में काली मंदिर के पुजारी उत्तम मिश्रा ने पुलिस को बताया कि सुबह मंदिर की साफ-सफाई कर रहे थे। उनकी नजर कोलकाता की तरफ से आते हुए बस पर पड़ी जो सड़क पर अनियंत्रित होकर चल रही थी। उनके अनुसार बस चालक की आंख लग गई थी। इस वजह से बस सड़क पर अनियंत्रित होकर चल रही थी। मंदिर के समीप पहुंचते ही बस विपरीत दिशा से रहे ट्रक से टकरा गई।

पुजारी की सूझबूझ से सामान चोरी होने से बचा

कालीमंदिर के पुजारी तथा उनके सहयोगियों द्वारा बस यात्रियों के सामानों की पहरेदारी किए जाने के कारण यात्रियों के सामान सुरक्षित रहे। कोई बस के आसपास नहीं फटका।

दोघंटे बाद पहुंची पुलिस

एमजीएमपुलिस घटना स्थल पर सुबह 7 बजे पहुंची। तब तक अधिकांश यात्री जमशेदपुर जा चुके थे। पुलिस घटना स्थल का मुआयना कर बस और ट्रक की जांच की। वहीं ट्रक चालक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसे में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।