पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा प्रत्याशी प्रो वर्मा ने मांगी लोगों से मदद

भाजपा प्रत्याशी प्रो वर्मा ने मांगी लोगों से मदद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांडेयविधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रो जयप्रकाश वर्मा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बेंगाबाद प्रखंड के दर्जनों गांव का दौरा किया। इस दौरान प्रो वर्मा ने घर-घर जाकर मतदाताओं से मिले और स्थायी विकास करने वाली सरकार बनाने में भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

प्रो वर्मा ने मतदाताओं से कहा कि राज्य का विकास भाजपा ही कर सकती है। केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार जिस तरह चहुंमुखी विकास कर रही है। उस विकास योजनाओं को राज्य में लागू करने के लिए और उसका लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में भाजपा सरकार की आवश्यकता है। उन्होंने मोदी के नेतृत्व में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में मोदी की लहर है। जनता विकास के साथ-साथ रोजगार जनसुविधाएं चाहती है। जो भाजपा की सरकार से ही संभव है। सूबे की जनता खिचड़ी सरकार देख चुकी है। एेसा मतदान करें जिससे प्रदेश में भाजपा बहुमत की सरकार बन सके। गठबंधन की सरकार से राज्य का भला होने वाला नहीं है। राज्य की दुर्दशा के लिए जितनी जिम्मेवार झामुमो है कांग्रेस समेत अन्य दलों ने राज्य को गर्त में डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह सोचने का वक्त है और रविवार को होने वाले मतदान से राज्य की किस्मत लिखी जाएगी। जो अब जनता के द्वारा ही संभव हो सकेगा। इसे लोग समझें। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। डोर-टू-डोर कैंपेनिंग के तहत प्रो वर्मा चितमाडीह, मांडर, छोटकीखरगडीहा, विशनपुर, खदरा, बहादुरपुर, करमडीह, हरला, चक्रदाहा, खुद्टा, महुआटांड़ समेत कई गांवों के मतदाताओं से मिले।

लोगों से मतदान की अपील करते भाजपा प्रत्याशी।