पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव लड़ेंगे शिक्षक संघ के मनोज यादव

चुनाव लड़ेंगे शिक्षक संघ के मनोज यादव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | छोटकी खरगडीहा

चुनावमें पारा शिक्षकों ने भी गांडेय सीट से लड़ने का एलान कर दिया है। गुरूवार को पारा शिक्षक संघ प्रखंड इकाई की बैठक हुई। इस अवसर पर संघ के जिला महासचिव, जिला प्रवक्ता के अलावा जमुआ, गांडेय, देवरी के प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे। मौके पर पारा शिक्षक ने राज्य सरकार को आगाह कराया है कि विस चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पूर्व पारा शिक्षकों की मांग पुरी नहीं की गई तो बाध्य होकर संघ से गांडेय विस क्षेत्र से पारा शिक्षक चुनाव लडेंग़े। प्रत्याशी के रूप मे बेंगाबाद के संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव का नाम प्रस्ताव में पारित कर संघ ने इसका समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इसके पूर्व संघ ने मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी से मिलकर अपनी बातों को रखी। इसमें सामुदायिक शिक्षा सेवा शर्त नियमावली 2008 को लागू करने, प्राथमिक शिक्षकों के स्थायीकरण करने सहित अन्य मांगों को रखी गई। श्री मरांडी ने राज्य में झाविमो की सरकार बनने पर मांगो को पूरा करने का भरोसा दिया। प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव ने बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर जिला महासचिव सुखदेव हाजरा, प्रवक्ता राजेन्द्र प्रसाद, दिलीप कुमार यादव, राजेश यादव, हारूण रशीद, दिलीप कुमार वर्मा, नरायणा दास, प्रदीप कुमार साहु, शमशुदीन अंसारी, मो कलीम, लालजीत प्रसाद यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।