पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाताओं में जागरूकता के लिए चलाया अभियान

मतदाताओं में जागरूकता के लिए चलाया अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतदाताजागरूकता को लेकर शनिवार को गांडेय विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हसनैन उर्फ नेताजी ने विभिन्न गांवों का दौरा कर मतदान में लोगों को बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। नेताजी ने कहा कि लोकतंत्र का यह महापर्व पांच साल में एक बार आता है। इस मौका को हाथ से जानें दें और मतदान अवश्य करें। मतदान प्रतिशत मे बढ़ोतरी के बाद ही टिकाऊ आैर स्थाई सरकार की उम्मीद कर सकते हैं। कहा कि जब सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे तो लोकतंत्र और मजबूत होगा। कहा कि चाहे किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें, लेकिन मतदान अवश्य करें। कहा कि बगैर किसी के बहकावे में आए स्वविवेक समझ बूझ के साथ मतदान करें। यह मतदान आने वाले पांच साल के झारखंड का भविष्य तय करेगा। कहा कि कोई लोभ प्रलोभन में ना आएं और निष्पक्ष होकर मताधिकार का प्रयोग करें। नेताजी ने कहा कि लोगों को मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को मतदान का उनके अधिकार से अवगत कराया जा रहा है। कहा कि पहले मतदान और उसके बाद अन्य काम का संदेश लोगों को दिया जा रहा है। इस क्षेत्र में जब सभी लोग मतदान करेंगे तो बोगस मतदान की समस्या दूर होगी। मतदान महापर्व को लेकर लोग अहले सुबह से अपने मतदान केन्द्र में जाएं ताकि दोपहर तक भीड़ के कारण लंबी लाईन में नहीं लगना पड़े। समय रहते मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें। इस दौरान नेताजी के साथ इश्तियाक, हारूण, मुमताज, अरूण, कमल समेत कई अन्य लोग साथ थे।