महाशिवरात्री की तैयारी
महेशमुंडा | गिरिडीहगांडेय मुख्य मार्ग के समीप दासडीह में हरदयाल शिव पार्वती मंदिर में महाशिव रात्री को लेकर तैयारियां चरम पर है। हरदयाल शिव पार्वती मंदिर को रंग-रोगन से सजाया गया है। महाशिव रात्री को लेकर गठित समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार पांडेय ने बताया कि महाशिवरात्री के दिन भोजपुरी गायक राधेश्याम तिवारी के भोजपुरी गीतों से अपना जलवा बिखरेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हरदयाल शिव पार्वती मंदिर के अध्यक्ष अरूण पांडेय, सोहन पांडेय, संजय तिवारी, अमित पांडेय, नीरूलाल, मुकेश सिन्हा, अभिषेक पांडेय समेत गांव के सैकड़ों लोग पुजा की तैयारी में जोर-शोर से लगे हुए है। रंग रोगन और झालरों से मंदिर को सजाया गया है।