गांडेय प्रखंड में मनरेगा योजना फेल
राशिके आभाव में मनरेगा योजना के तहत होने वाले कार्य प्रभावित हो रहा है। मनरेगा योजना के तहत सिंचाई कूप, तालाब समेत कई कार्य अधूरे पड़े है। जबकि राशि के आभाव में मनरेगा का कोई नया काम गांडेय महेशमुंडा, अहिल्यापुर, बुधुडीह समेत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में नहीं हो पा रहा है। गांडेय प्रखंड विकास पदाधिकाारी कपिल कुमार ने बताया कि वर्तमान में मनरेगा हेड में कोई फंड नहीं है। जिसके कारण मनरेगा योजना के तहत हो रहे कार्य प्रभावित हो रहे है। लोग मनरेगा योजना करने से कतराने लगे है। मनरेगा योजना की स्थिति गांडेय प्रखंड में लचर हो गई है। काम करने के महीनाें इंतजार के बाद भी मनरेगा की राशि लोगों को नहीं मिलती है। जिससे मनरेगा योजना के अंतगर्त काम करने वाले व्यक्ति भी मनरेगा कार्य से हाथ खींचने लगे है। श्री कुमार ने बताया कि पैसे के आभाव में गांडेय प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सिंचाई कूप निर्माण, तालाब, पोखर के कार्य अधूरे बंद पड़े है। मनरेगा कार्य की स्थिति गांडेय प्रखंड में बिल्कुल लचर हो गई है। जिससे योजना के अंतगर्त हो रहे कार्य कहीं अधूरे तो कहीं बंद पड़े है। महीना दो महीना में पैसा आने से योजना के अंतगर्त काम करने वाले मनरेगा मजदूर और काम कराने वाले अभिकर्ताओं की स्थिति भी खराब हो गई है। इस बाबत श्री कुमार ने बताया कि मनरेगा की समस्या को लेकर जल्द ही कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। इस पर गहनता से विचार किया जा रहा है।