- Hindi News
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की वोटरों से भेंट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की वोटरों से भेंट
भाजपाके प्रदेश अध्यक्ष सह कोडरमा सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय ने मंगलवार को गांडेय विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में भ्रमण कर पार्टी प्रत्याशी प्रो जयप्रकाश वर्मा के लिए वोट मांगा। भ्रमण के बाद दूरभाष पर बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ राय ने कहा कि गांडेय में लोस चुनाव में उन्हें 15 हजार मतों से बढ़त मिली थी। इस बार विस चुनाव में गांडेय की जनता भाजपा प्रत्याशी श्री वर्मा को दोगुना से अधिक मतों से विजयी दिलाएगी। उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान जहां भी वे गए भाजपा के प्रति लोगों को एकजुट पाया। जनता में भाजपा के प्रति जो रुझान उफान है उसने गांडेय प्रत्याशी श्री वर्मा की जीत सुनिश्चित कर दी है। गांडेय में भाजपा के प्रति चारों तरफ सकारात्मक दृश्य नजर रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए कमर कस कर चुनाव में डटे हैं। डॉ राय ने धनवार विस के मतदान के सवाल पर कहा कि धनवार में बीजेपी चुनाव जीतेगी। चारों तरफ भाजपा समर्थक एकजुट होकर मतदान किए हैं। जबकि हराने वाले लोग तितर-बितर होते रहे। जात-धर्म पर लोगों को बांटने का प्रयास किया गया।
प्रो जयप्रकाश वर्मा के लिए वोट मांगा।