पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी वर्गों की पार्टी है माले: राजेश

सभी वर्गों की पार्टी है माले: राजेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाकपामाले हमेशा जनता के बीच रहने वाली पार्टी है और इसलिए इसे सभी वर्गों का समर्थन हासिल है। इसी समर्थन के बूते माले सभी पार्टियों पर भारी पड़ रही है। उक्त बातें माले के गांडेय विधानसभा प्रत्याशी राजेश कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जनता के बीच सबसे मजबूत साख माले की है। कहा कि उन्हें गांडेय से प्रतिनिधित्व का मौका मिला है तो क्षेत्र की जनता की इच्छा, आकांक्षाओं के अनुरूप विकास का काम होगा। जनता और नेता की बीच की दूरी को समाप्त कर देंगे। उन्होंने माले को गांडेय क्षेत्र से जिताकर विकास का अध्याय शुरू करने में सहयोग की अपील की। माले नेता ने भंडारीडीह, मानजोरी, नगड़ी, चोरकट्टा आिद का दौरा किया।

दौरा करने के क्रम में लोगों से िमलते माले प्रत्याशी।