पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वादे से मुकर गई भाजपा : माले

वादे से मुकर गई भाजपा : माले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाकपामाले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा ने मॅंहगाई ,भ्रष्टाचार और काला धन का मुद्दा उछालकर लोस चुनाव जीता चुनाव जितने के बाद भाजपा इन तमाम मुद्दो से मुकर गई है। देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी काला धन मामले में जॉंच होने पर पता होने की बात कहकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार और मॅंहगाई को लेकर सरकार ने कुछ नहीं किया मोदी सरकार ने देश की जनता के जमाधन में से एक अरब छः हजार दो सौ करोड़ रू. अपने व्यापारी मित्र को आस्ट्रेलिया में व्यापार करने के लिए दे दिया उन्होने कहा कि भाजपा सिर्फ झुठ और नफरत की राजनीति करती है भाजपा विधान सभा चुनाव में जीत हासिलकर झारखण्ड के जल, जंगल और जमीन पर कब्जा कर पुॅंजीपतियों को कब्जा दिलाना चाहती है। भाजपा ने राज्य में सर्वाधिक समय तक शासन किया है। परन्तु अपने शासन काल में पार्टी ने सिर्फ खनिज सम्पदा को लूटने के सिवा कुछ नहीं किया। उन्होनें कहा कि माले सिर्फ वोट की राजनीति नही करती है। माले वर्ष के 365 दिन जनसवालों के साथ संघर्ष करने वाली पार्टी है। बाकी दल के नेता सिर्फ चुनाव के दौरान पैसा बांट कर और दारू मुर्गा खिलाकर वोट लेने का काम करते हैं। अब समय गया है कि माले के संघर्षशील और जनता के हर दुख दर्द में शामिल रहने वाले प्रत्याशी राजेश यादव को विधान सभा में भेजने का। जनता की आवाज सड़क से सदन तक मजबूत करना पडेगा तभी समुचित विकास संभव है। प्रत्याशी राजेश यादव ने कहा कि चुनाव में सभी दलों के नेता जातीय रंग में रंग जाते हैं। विकास के सभी मुद्दे यहॉं गौण कर दिए जाते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते दीपांकर और मौजूद प्रत्याशी राजेश यादव।