राज्य का विकास नहीं विनाश हुआ: मरांडी
भास्कर न्यूज|बेंगाबाद/महेशमुंडा
वर्तमानसरकार झारखंड को लुटते और लुटाते रहे। विकास नहीं विनाश किया। एक बार ईमानदार सेवक बनने का मौका दें। झारखंड की तस्वीर बदल कर रख देंगे। ये बातें सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने चुनाव प्रचार के दौरान बेंगाबाद के चकरदाहा खेल मैदान में बुधवार को कही। मरांडी यहां गांडेय प्रत्याशी लक्ष्मण स्वर्णकार के पक्ष में चुनावी प्रचार करने पहुंचे थे। मरांडी ने कहा कि 28 माह के कार्यकाल में सूबे में विकास हुआ है। 14 वर्षों में कांग्रेस, भाजपा, झामुमो ने झारखंड के विकास को अवरूद्ध कर दिया है। गरीबों का राशन कार्ड, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली आदि व्यवस्था चरमरा गई है। जनता को देखने वाला कोई नहीं है। सता पाने की ललक में लॉलीपॉप दिखा रहे है। जनता से अपील हैं कि 14 दिसम्बर को गांडेय के झाविमो प्रत्याशी लक्ष्मण स्वर्णकार के पक्ष में मतदान करें और झारखंड को एक विकसित राज्य बनाएं।
मेरी सरकार बनते ही 14 वर्ष के किए गए कार्यों की जांच करवाकर दोषी को जेल के सलाखों के पीछे रखूंगा राज्य की जनता जान चुकी है कि झाविमो की सरकार सूबे में बनने से कोई नहीं रोक सकता। वही झाविमो प्रत्याशी लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के हाथों को मजबूत करने के लिए कंघी छाप पर बटन दबाना है और गान्डेय में आपके कंधे से कंधे मिलाकर चलने वाले को जिताना है। भाजपा, झामुमो और कांग्रेस को आडे हाथों लेते हुए कहा कि बहकावे में आयें। इस बार गांडेय के मतदाताओं से अपील है कि मौका हाथ से जाने दे और कंघी छाप पर वोट दे। वही झाविमो के कई नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया। सभा का संचालन नीरज चौधरी ने किया। मौके पर बैजनाथ यादव, महेन्द्र साव, प्रकाश मंडल, मुन्ना सिंह, अलोक चौरसिया, मुरारी पाण्डेय, अंजुमन अंसारी, बलेश्वर सिंह, प्रवीण राम, कार्तिक दास, हरि वर्मा, दीवाकर पाठक, राम कुमार पाठक, राम प्रसाद सिंह, रमन कुमार साहा, अजय कुमार साहा, विनोद सिंह, अशोक सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजुद थे।
पीरटांड में हेलीकॉप्टर देखने उमड़े ग्रामीण
पीरटांड | पीरटांडथाना क्षेत्र के विशनपुर में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने चुनावी सभा की। तय कार्यक्रम के अनुसार हुए इस सभा में भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि भीड़ हेलीकॉप्टर को ही देखती रही। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल ने जहां चुनाव जीतते ही वि