लक्ष्मण स्वर्णकार ने किया दौरा
महेशमुंडा | गांडेयविधानसभा क्षेत्र के झाविमो प्रत्याशी लक्ष्मण र्स्वणकार के पक्ष में बुधवार को अहिल्यापुर से दर्जनों कार्यकर्ता गांडेय विस क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर झाविमो के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांडेय, महेशमुंडा, धर्मपुर, कच्छैल, राताबहियार, झरघट्टा, डाकबंगला, जेरूवाडीह, टिकलटो, लखनपुर, चक्रदाहा, मानजोरी, मंडरडीह, नैयाडीह समेत कई गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं ने झारखंड के विकास के लिए झाविमो के पक्ष में मतदान की अपील की। मौके पर गांडेय विस क्षेत्र के अविनाश स्वर्णकार, ललन यादव आिद मौजूद थे।