भाजपा को पहले नंबर पर लाएं : शाह
लोकसभाचुनाव में झारखंड की जनता ने लोकसभा चुनाव में चौदह में से बारह सीटें देकर संसद में अपनी भागीदारी मजबूत की। पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। उसी तरह इस चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर सरकार बनाकर झारखंड को देश में नंबर वन की श्रेणी में लाएं। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को बेंगाबाद के सर्कस मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
झारखंड की जनता ने राज्य में कई सरकार को बनते और गिरते देखा। लेकिन किसी भी सरकार को चलते नहीं देखा है। पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर भाजपा राज्य में चलती हुई सरकार देगी। भाजपा शासित प्रदेशों में सभी राज्य विकास के मामले में काफी आगे है। उन्होंने कहा कि राज्य में बाप-बेटे की सरकार से भला होने वाला नहीं है। बाप ने कोयला बेचा तो बेटे ने उससे दो कदम आगे बढ़ते हुए राज्य का बालू को ही बेच दिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस, नीतिश, लालु, शिबू उर्फ गुरू जी, माले, बाबूलाल सभी नाटक के किरदार की तरह आए हैं और चुनाव के बाद सभी राज्य को लुटने के लिए एक ही मंच पर जाएंगे। कहा देश में राहुल बाबा है जो देश में घूम-घूम कर कांग्रेस का प्रचार करते है। लेकिन वे जहां भी प्रचार करते हैं, वहां कांग्रेस हारती है और भाजपा की जीत होती है। कहा राहुल चांदी के चम्मच से दूध पी कर बडे़ हुए है और वे इटालियन चश्मा से देखते है। कांग्रेस के शासन में पाकिस्तान जो गोली चलाता था अाज भी चलाता है। लेकिन मोदी की सरकार बनते ही पाकिस्तान गोली चलाने की शुरूआत करता है और अंत हिन्दुस्तान की सेना करती है। देश के पीएम नरेन्द्र मोदी चाय बेच कर पीएम बने हैं। इसलिए उन्हें गरीबी का पता है और वे गरीबों के दर्द को समझते है। कहा देश में पिछले दस वर्षों में कांग्रेस ने इतने घोटाले किए हैं कि सात दिन की भगवत कथा का समय लिया जाए तो भी घोटलों की सूची बोली नहीं जा सकती। कहा आज पुरी दुनिया में मोदी का डंका बज रहा है। आज वे किसी भी देश में जाते है तो लोग स्वागत के लिए उमड़ पड़ते हैं। जबकि इसके पूर्व के पीएम मनमोहन सिंह कभी बोलते ही नहीं थे। आज तक उन्हें किसी ने बोलते नहीं सुना है। उन्होंने दावा किया कि राज्य के कोयले के खदानों की नीलामी होगी और उस पैसे से राज्य का विकास होगा। राज्य में भाजपा के पक्ष में मजबूत और बहुमत की सरकार बनाएं।
प्रदेश अध्यक