पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दशा सुधरी दिशा : दीपांकर

दशा सुधरी दिशा : दीपांकर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गिरिडीह/छोटकी खरगडीहा

राज्यगठन के चौदह वर्षों का अनुभव यहां की जनता का अनुभव काफी सुखद नहीं काफी कटु है। झारखंड प्रदेश मे स्कूल, अस्पताल और सड़क की दशा मे कही सुधार नहीं हुआ है। राज्य की दशा बदली है दिशा। ये बातें बुधवार को भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बेंगाबाद में माले उम्मीदवार राजेश कुमार के पक्ष मे चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीबों के लिए पीएम मोदी ने काम नहीं किए है। पीएम बनने के बाद उन्होंने जन धन योजना के खाता खुलवाकर कालाधन जमा करने की बात कही थी लेकिन उल्टा उसके पीएम मोदी गरीबो के पैसे से उद्योगपति आदाणी के लिए एसबीआई बैंक से लोन दिलाकर उन्हें आस्ट्रेलिया मे कोयला का खदान लीज दिलाया। कहा कि राज्य की कोयला खदानों को निजीकरण कर उसे पूजीपतियों के हाथों बेचने की साजिश भाजपा कर रही है। श्री भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य के बदहाली के लिए जिम्मेवार भाजपा है। उन्हें जनता से वोट मांगने का नैतिक नहीं है। उन्हें जनता के कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में वनाधिकारों के लिए लड़ने वाली एक मात्र पार्टी भाकपा माले है जो जनता के बीच हमेशा रहती है। वहीं राजकुमार यादव ने कहा की भाजपा, कांग्रेस, झाविमो,झामुमो सभी राज्य को लुटने मे लगे है। विधायकों के यहां सीबीआई का छापा पड़ रहा है। विधायक जनता के दुख-दर्द को छोड़ कर अपना वोट बेचने और संपति बनाने मे लगे हुए है।

श्री यादव ने कहा कि इस बार चुनाव पूरे झारखंड का चुनाव जिले में नए राजनीतिक दिशा देने के नाम का होगा। माले बड़ी ताकत बनकर उभरी है। सभा को माले प्रत्याशी राजेश कुमार ने कहा कि जनता उन्हें एक मौका दें। इस मौका को वे गांडेय के सम्मान और विकास के इस्तेमाल में लगाएंगे उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की उपेक्षा करने का काम किया है। सभा को डीपी बक्सी, सलामत अंसारी, नागेश्वर मंडल, रमेश कुमारक राजेन्द्र मंडल समेत कई थे।

सभा को संबोधित करते माले नेता।