शहादत से बना झारखंड: हेमंत
झामुमोने शहादत और बलिदान के बल पर राज्य लिया है। यहां आंदोलन होता तो राज्य भी नहीं बन पाता। शहीदों के शहादत पर बने इस राज्य को झामुमो से अच्छा नेतृत्व दूसरा कोई नही दे सकता है। उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही। श्री सोरेन बुधवार को प्रखण्ड के बुढ़ियाबाद मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को चौदह साल तक विकास के लिए तरसना पड़ा। किसान बेहाल रहे। शिक्षित नौजवान सड़कों पर धूल फांकते रहे। राज्य में सबसे अधिक समय तक शासन करने वाली भाजपा ने विकास के लिए कुछ नहीं किया विकास के नाम पर सिर्फ यहां लूट और भ्रष्टाचार का खेल खेला गया है। भाजपा फिर से सपने दिखाकर राज्य में सत्ता हथियाना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री यहां पर सरकार बनाकर गुजरात के व्यापरियों और पूंजीपतियों के लिए मार्ग बनाने का सपना देख रहे है। राज्य की जनता भाजपा जैसी झूठे वादे और सपने दिखाने वाली पार्टी को यहां मौका कतई नहीं देगी उन्होंने कहा कि झामुमो ने लम्बे समय तक आंदोलन की राजनीति की है अब सत्ता की भी राजनीति करने का वक्त गया है। पार्टी ने राज्य के 81 सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़कर सभी राष्ट्रीय क्षेत्रीय दलों को अपनी ताकत का एहसास करा दिया हैं। झामुमो का राज्य के हर गांव मजबूत है गठबंधन सरकार में रहने के बावजूद 14 माह में जो काम राज्य में हुआ है वह विगत 14 वर्षों पर भारी है। अब तक तीन चरणों मे सम्पन्न हुए चुनाव में झामुमो को सबसे अधिक रुझान मिला है। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि यह चुनाव राज्य के स्वाभिमान और अस्तित्व के साथ जुड़ा हुआ है। जनता को तय करना है वे राज्य का बागडोर यहां के सुपुत्रों को दें या व्यापारियों और बाहरी दलालों को।
अपनी उपलब्धियां बताते हुए सोरेन ने कहा कि बुजुर्गों ,महिलाओं, अल्पसंख्यकों,आदिवासियों के लिए अहम कार्य किए गये। लोगों से अपील करते हुए कहा कि राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं पांच साल में राज्य को देश का अग्रणी राज्य बनाकर दिखा देंगे। पार्टी प्रत्याशी सालखन सोरेन ने कहा कि दूसरे दलों के फेर में पड़े। हडिया दारू पिलाने वालों से सावधान रहें। राज्य को दिशोम गुरू से ज्यादा कोई नहीं जानता है। सभा को धनेश्वर मंडल , हीरालाल मुर्मू , महालाल सोरेन , मोहन मुर्मू , भागवत सिंह , नुनमराम किस्कु, गोपिन मुर्मू आदि ने भी संबोधि