पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोगस वोटिंग रोकने के िलए रही मुस्तैदी

बोगस वोटिंग रोकने के िलए रही मुस्तैदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
द्वारपहरी | एकमाह से गांडेय विधान सभा क्षेत्र में नेताओं के बीच चल रहे शब्दबाण मतदाताओं को अपने पक्ष में मोड़ने की मुहिम में जुटे 18 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। जिसका फैसला 23 दिसंबर को होगा। मतदान को लेकर हर बूथ पर मतदानकर्मी पुलिस मुस्तैद रहे। जिस कारण बोगस मत डालने वालों की एक नहीं चली। मुफ्फसिल क्षेत्रों में मतदान को लेकर काफी चहल पहल देखा गया। मतदाताओं ने इस बार के चुनाव में काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मतदाता सुबह सात बजे से ही मतदान केन्द्र पर पहुंचकर लाइन में लग गए थे। भाजपा, कांग्रेस, माले, झामुमो, झाविमो के कार्यकर्ता बोगस वोट पर रोक लगाने के िलए प्रयासरत् थे।