पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठंड बूंदाबादी भी नहीं बनी वोटिंग में रुकावट

ठंड बूंदाबादी भी नहीं बनी वोटिंग में रुकावट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनाव के चौथे चरण में रविवार को हुए मतदान में मतदाताओं ने खुलकर मताधिकार का प्रयोग किया। गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों के मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। मतदाताओं के उत्साह पर ठंड और बूंदाबादी भी खलल नहीं डाल सका। हालांकि मतदाताओं की संख्या मतदान शुरू होने के समय बहुत ही कम देखने को मिली। लेकिन ज्यों ज्यों दिन चढ़ता गया मतदाताओं के कदम मतदान केन्द्रों की ओर तेजी से बढ़ती गई।

दोपहर को लगभग सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यह भीड़ दर्शा रहा था कि लोकतंत्र की मजबूती में कहीं से पीछे नहीं रहने वाले हैं। उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग कर पांच साल के लिए अपने लिए बेहतर जनप्रतिनिधि चुनने का जो अवसर मिला उसपर मतदाताओं ने जबरदस्त भागीदारी निभाई। गांडेय के विभिन्न बूथों पर भ्रमण के दौरान मतदाताओं में जोश का दृश्य देखने को मिला। पुरुष मतदाता के साथ महिला मतदाता बूथ की ओर जाते दिखे। वहीं कई बूथों पर पुरुष महिला एक साथ मतदान के लिए कतार में खड़े दिखे जबकि कुछेक ऐसे भी बूथ दिखे जहां पहले महिलाओं को मतदान करने के लिए पुरुष इंतजार करते रहे। हालांकि ऐसा अनुशासन बहुत कम बूथों पर देखने को मिले।

लोकतंत्र के इस महापर्व पर इवीएम की पीं की आवाज बता रही थी कि अब ना नोट से और ना ही लोभ से बल्कि मतदान करेंगे अपनी मर्जी से। वहीं जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए जागरूकता कार्यक्रम का भी लाभ देखने को मिला। इस बार के चुनाव में प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे जिस कारण गांडेय क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सुरक्षा के लिए प्रशासन ने झारखंड पुलिस के साथ आंध्रा पुलिस की भी सेवा ली। जिस कारण कोई भी अप्रिय वारदात नहीं हुई।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम