पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीतरघातियों को करें भाजपा से बाहर : राम

भीतरघातियों को करें भाजपा से बाहर : राम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनाव में गांडेय भाजपा प्रत्याशी प्रो जयप्रकाश वर्मा के खिलाफ कई भाजपाइयों द्वारा भीतरघात की बात सामने आई है। पार्टी संगठन के खिलाफ काम करने वाले भाजपाइयों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भाजपा नेता रामरतन राम ने प्रदेश नेतृत्व से की है।

प्रदेश नेतृत्व को पत्र लिखकर मांग किया है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वाले वैसे गद्दार भाजपाइयों को चिह्नित किया जाए और उसे पार्टी से बाहर का रास्ते दिखाए जाएं। ताकि संगठन को अौर मजबूती मिले और भीतरघातियों के मंसूबे पर पानी फिर सके। कहा कि भीतरघातियों के कारण पार्टी कमजोर ना हो इसके लिए संगठन को कड़ा रूख अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में गांडेय से भाजपा प्रत्याशी प्रो वर्मा की भारी बहुमत से जीत तय हो चुकी है। गांडेय विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में खुलकर मतदान किया है। सभी वर्गों का उन्हें अपार जनसमर्थन मिला है। जिससे गांडेय में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होनी तय है। श्री राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्य को देखते हुए जनता ने इस बार राज्य में भाजपा की मजबूत सरकार बनाने की ठान ली है। कहा कि झारखंड का संपूर्ण विकास भाजपा से ही हो सकती है। प्रो वर्मा की जीत से पूरे गांडेय विधानसभा क्षेत्र की जनता की जीत होगी और क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। जनता भी इस बात को खूब समझ रही है।