...और रिजल्ट की प्रतीक्षा शुरू
चौथेचरण के मतदान समाप्त होते ही सभी प्रत्याशी अपनी जीत का दावा ठोक रहे हैं। सभी प्रत्याशी एक दूसरे पर भारी हाेने की बात कह रहे हैं। जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलने का दावा कर जीत का ख्वाब देखने लगे हैं। सभी अपने समीकरण जोड़ तोड़ कर अपनी जीत को फाइनल बताने से पीछे नहीं रह रहे हैं। प्रत्याशियों ने कहा कि चुनाव के बाद जनसंपर्क जनता से मिलने से साफ हो गया है कि उनकी स्थिति सबसे मजबूत है। हालांकि मतदान के बाद अब सभी की निगाहें आगामी 23 दिसंबर पर टिकी है जब इवीएम से नेताओं की जनता द्वारा लिखी गई तकदीर बाहर आएगी। मतदान के बाद प्रत्याशियों की राय भास्कर ने जानी।
गांडेय विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रो जयप्रकाश वर्मा ने चुनाव समाप्ति के बाद बताया कि गांडेय की जनता ने मोदी के विकास कार्य को देखते हुए भाजपा के पक्ष में जबरदस्त मतदान किया है। जनता के इस प्यार से साफ हो गया है कि इस बार गांडेय में भाजपा की एकतरफा जीत फाइनल हो गई है। सिर्फ 23 दिसंबर को औपचारिकता पूरी होनी है। जब प्रशासनिक स्तर से इसकी घोषणा की जाएगी तो गांडेय की जनता की ओर से विकास को आधार बनाकर बदलाव के लिए किए गए मतदान का केवल परिणाम सामने होगा। उन्होंने इसके लिए जनता को धन्यवाद का पात्र बताया है।
झाविमो प्रत्याशी लक्ष्मण स्वर्णकार अपनी जीत में कार्यकर्ताओं की जीत देख रहे हैं। कहा कि एक तरफ पावर और पैसा था तो दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं की पंूजी। चुनाव में सभी वर्गों ने उनके पक्ष में मतदान कर जबदरस्त उत्साह दिखाया है। उत्साहित जनता ने उनके पक्ष में खुलकर मतदान किया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि उनकी जीत फाइनल है। यह जीत आम जनता की जीत होगी। कांग्रेस विधायक डाॅ सरफराज अहमद ने कहा कि चुनाव के बाद पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया गया और प्राप्त रुझानों जन संवादों से स्पष्ट हो गया कि जनता ने उनके पक्ष में मतदान किया है। इस चुनाव में उनकी जीत फाइनल है। आगामी 23 दिसंबर को परिणाम सबके सामने होंगे। कहा कि अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का जनता से आशीर्वाद मिल गया है।
भाकपा माले के राजेश यादव ने कहा कि जनता ने अपना मत इवीएम में बंद कर दिया है। आगामी 23 दिसंबर को इसका फैसला होना है। जनसंघर्ष के बलबूते क्षेत्र में जाे कार्य किया है उसके लिए जनता ने माले के पक्ष में मतदान किया है। कहा कि जनता का जो भी निर्णय होग