- Hindi News
- वोटिंग में युवाओं के साथ विकलांग भी िदखे सक्रिय
वोटिंग में युवाओं के साथ विकलांग भी िदखे सक्रिय
महेशमुंडाऔर उसके आसपास के क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। बड़कीटांड़, झरघट्टा, मानजोरी, मधवाडीह, भंडारीडीह, दासडीह समेत कई पंचायतों में मतदाताओं ने कतारबद्ध होकर मतदान किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। युवा मतदाताओं में सबसे ज्यादा उत्साह देखा गया। बूढ़े विकलांग भी अपने अधिकार के लिए मतदान केंद्रों पर मतदान करते दिखे। मतदाताओं में उत्साह का आलम यह था कि पांडेयडीह, धर्मपुर, रधैयडी, भंडारीडीह, राताबहियार समेत कई गांवों में दिन के ग्यारह बजे तक 50 प्रतिशत वोटिंग हो गया था। गांडेय के बूथ संख्या 160 ग्राम रघैयाडीह में उत्साह से 50 वर्षीय वृद्ध मैमुन खातून ने जहां मतदान किया।