गायत्री दीप यज्ञ का आयोजन
गिरिडीह | सोमवारको गांडेय प्रखंड के फुलची गांव स्थित बजरंगबली मंदिर में गायत्री दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगो ने काफी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक कामेश्वर सिंह ने कहा कि मनुष्य जीवन की सार्थकता मनुष्यता की प्राप्ति मानवीय गुणों के विकास में है। कहा कि इसे ही मोक्ष कहा जाता है, यही ज्ञान की परम अवस्था है। उन्होंने कहा कि मनुष्यता की प्राप्ति ही देवत्व कहलाता है और धर्मों में तप, यज्ञ, साधना इसी उद्देश्य से की जाती है। मौके पर गायत्री परिवार के सदस्यों ने कई भजन प्रस्तुत किया। समारोह में रामकृष्ण यादव निराला, रंजन ने मानव जीवन की उत्कृष्टता पर मनमोहक भजन गाए। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार, गंगाधर राम, भोला तुरी, अबीर राणा सहित स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।