पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धोखा देकर जमीन हड़पने का प्रयास

धोखा देकर जमीन हड़पने का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाकपामाले ने गांडेय प्रखंड के महेशमरवा गांव में वहां की रैयती जमीन को हड़पने के खिलाफ माले ने मोर्चा खोल दिया है। 15 एकड़ का एक प्लॉट एक कंपनी द्वारा धोखा देकर हड़प लेने की साजिश के खिलाफ माले ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर माले नेता सह जिप सदस्य राजेश यादव की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम ने महेशमरवा जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

महेशमरवा के खतियानी जमीन मालिकों ने कहा कि कुछ लोग वहां आए तथा ग्रामीणों को गांव की खाली परती पड़ी 15 एकड़ खतियानी जमीन पर पौधा लगाने की मंशा जाहिर की। ग्रामीणों के बीच करीब 31 हजार रुपया वितरण करके उनसे कुछ कागजात पर दस्तखत करा लिया गया। कहा गया इसके बाद ही फलदार पौधे लगाए जा सकेंगे। इसके कुछ दिन बाद दलालों ने अमीन लाकर जमीन का सीमांकन भी करवा दिया। लेकिन फलदार पौधे अभी तक नहीं लगे। ग्रामीणों का दिमाग उस समय घूम गया जब पुन: कुछ दिन बाद कंपनी के दलालों ने ग्रामीणों को उक्त 15 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री करने हेतु गिरिडीह चलने को कहा। यह कहकर कि इसके बाद ही कंपनी वाले उनकी जमीन पर फलदार पेड के पौैधे लगवाएंगे। लेकिन दलालों तथा कंपनी की मंशा भांपकर ग्रामीणों ने जमीन रजिस्ट्री करने से साफ मना करते हुए इसकी सूचना माले नेता को दी। अब ग्रामीण उनके द्वारा लिए गए पूरे पैसे वापस करने को तैयार हैं। लेकिन जान की कीमत पर भी अपनी जमीन बचाने को लेकर माले के साथ गोलबंद हो गए है। इधर इस मामले पर ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए श्री यादव ने कहा कि कंपनियों का इस कदर मनोबल सरकार ने बढ़ाया है। धोखा से महेशमरवा वासियाे की जमीन हड़पने नहीं दी जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन से इस गंभीर मामले को संज्ञान मे लेकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की। माले की टीम मे श्री यादव के अलावा महताब मिर्जा तथा आफताब अंसारी शामिल थे जबकि बैठक मे लीलो राय, बालकिशुन राय, रमेसु कमार सहाय, कुमार संजय िसंह, सोमन राय, घनश्याम राय, गुलाब राय, दासो राय समेत अन्य थे।