पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य सरकार नदी का बालू भी खा गई : रविंद्र

राज्य सरकार नदी का बालू भी खा गई : रविंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाप्रदेश अध्यक्ष सह कोडरमा सांसद रविन्द्र कुमार राय ने कहा कि 14 वर्ष पूर्व भाजपा के अटल बिहारी बाजपेयी ने झारखंड अलग राज्य की स्थापना की थी। उनका सपना था कि यह राज्य विकास के क्षेत्र में काफी आगे जाएगा। लेकिन आज बाप बेटों ने राजद कांग्रेस के साथ मिलकर यहां के बालू तक को खा गए। पहले बाप ने राज्य से कोयला खाया। उससे जब पेट की आग नहीं बुझी तो बेटा ने बालू भी खा लिया। इसलिए अगर झारखंड को बचाना है और इन सौदागरों से मुक्ति पाना है तो गांडेय, बगोदर जमुआ से भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाना होगा। वे शुक्रवार को तीन विधानसभा के संगम स्थल द्वारपहरी में बगोदर प्रत्याशी नागेन्द्र महतो, गांडेय प्रत्याशी जयप्रकाश बर्मा और जमुआ प्रत्याशी केदार हाजरा के पक्ष में चुनावी सभा को सं‍बोधित कर रहे थे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कमाल खान ने कहा कि विकास रूपी गंगोत्री रांची होते हुए सीधे बगोदर की धरती पर पहुंचकर 25 वर्षों की गंदगी को साफकर एक स्वच्छ विकसित बगोदर की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश, गिरिडीह भाजपा प्रखंड अध्यक्ष भागीरथ मंडल आदि ने सं‍बोधित किया।

चुनावी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा केन्द्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के नहीं आने से कार्यकर्ताओं में भारी मायूसी देखी गई। द्वारपहरी में पहली बार हेलीकॉप्टर के आगमन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर किसान मजदूर खेती का कार्य छोड़कर चुनावी सभा में पहुंचे तो जरूर लेकिन दोनों नेताओं के नहीं आने से लोगों को मायूस होकर वापस लौट जाना पड़ा।

पार्टी नेता दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो इस गंगा यमुना गोदावरी के त्रिवेणी स्थल द्वारपहरी को प्रखंड का दर्जा अवश्य दिया जाएगा। जरूरत है तो विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाकर रांची भेजने का। जनता ने जो प्यार प्रदेश के नेता रविन्द्र राय को देकर लोक सभा भेजा है इसका ऋण प्रखंड का निर्माण कर उतारा जाएगा

अर्जुन मुंडा और रघुवर दास की राह देखते रहे लोग

भाजपा की सरकार बनते ही मिलेगा प्रखंड का दर्जा