माले के राजेश ने झोंकी ताकत
प्रचारके आखिरी दिन भाकपा माले ने गांडेय विस क्षेत्र में पूरी ताकत झोंक दी। सभी पंचायतों में विभिन्न जत्थों में बंटकर मोटर साइकिल जुलूस निकाला गया। माले प्रत्याशी राजेश कुमार ने स्वयं गांडेय प्रखंड के कई गांवों में मोटर साइकिल जुलूस के साथ दर्जनों गांवों का भ्रमण कर लोगांे से मिले और वोट मांगा। इस दौरान मोटर साइकिल से गांडेय बाजार में लोगों से मिलकर मतदान की अपील की। इस दौरान कहा कि जनता का सम्मान बढ़ाने तथा क्षेत्र के विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। उन्हें वोट करने से सभी काे न्याय मिलेगा। पक्षपात विहीन विकास किया जाएगा।
मोटरसाइकिल रैली में शामिल माले कार्यकर्ता।