स्थायी सरकार का नारा धोखा : माले
चुनावप्रचार के अंतिम दिन भाकपा माले गांडेय विधानसभा में नुक्कड़ सभा और मोटरसाईकल रैली निकालकर पार्टी प्रत्याशी राजेश यादव को भारी मतों से वियजी बनाने की अपील की। शुक्रवार को बेंगाबाद प्रखंड के खुटरीबाद, विझिंया, छोटकीखरगडीहा, घुठिया, कर्णपुरा, करमापटांड़, घाघरा, मुंडरी समेत दर्जनों क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा की। वहीं दूसरी ओर बेंगाबाद पार्टी कार्यालय से मोटरसाईकल रैली निकालकर सोनबाद, मोतीलेदा, तेलोनारी, महुआर, कर्णपूरा, ओझाडीह, ताराटांड़, चितमाडीह, बड़कीटांड़ समेत कई क्षेत्राें का दौरा किया। इस दौरान नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए माले राज्य कमिटी सदस्य भुनेश्वर केवट ने कहा कि झारखंड में मोदी लहर नहीं बल्कि लाल लहर की बयार बह रही है। गांडेय की जनता जन संघर्ष की ताकत भाकपा माले को जिताएं। कहा कि 14 सालों में झामुमो, भाजपा की साझी सरकार ने झारखंड को लूट खंड में बदल दिया है। कॉरपोरेट परस्त राजनीति में जनकल्याण और जनहित के मुद्दे गायब है। राजनीति को लूट का कारोबार बना देने वाली पार्टियों को जनता मुंहतोड़ जवाब दें। दलबदलू नेताओं के सहारे स्थायी सरकार का नारा धोखा है। माले 365 दिन 24 घंटे जनता के पक्ष में लड़ने वाली ताकत है। मौके पर नुक्कड़ सभा और मोटरसाईकल रैली में नागेश्वर मंडल, नरेश दास आदि थे।
ग्रामीणों के साथ माले प्रत्याशी।