पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा की जीत हुई तो झारखंड का होगा बेहतर विकास : जयप्रकाश

भाजपा की जीत हुई तो झारखंड का होगा बेहतर विकास : जयप्रकाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांडेयविधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रो जय प्रकाश वर्मा ने प्रचार के अंतिम दिन क्षेत्र के करहरबारी, महेशलुंडी, पपरवाटांड़, बदडीहा, बंदरकुपी समेत दर्जनों गांव का तुफानी दौरा कर जनता से मिले। इस दौरान श्री वर्मा ने राज्य के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीताने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 60 साल की शासन में जो विकास हुआ, उसका तुलना नरेन्द्र मोदी के छह माह की शासनकाल से करके देखें तो पता चलेगा कि अब तक कि कांग्रेसी सरकारों ने सिर्फ देश को लुटने का काम किया है। जनता के हित के लिए उन्हें कोई लेना देना नहीं। प्रधानमंत्री के छह माह के शासन में रिकार्ड नौ बार पेट्रोल, डीजल के दाम कम हुए। जिससे महंगाई कम हुई है। प्रो वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीबों के हित को ध्यान में रखकर योजना के तहत गरीबों का बैंक खाता खुलवाया गया।

शहरी ग्रामीण क्षेत्र का भी होगा विकास

लोगों से जनसंपर्क करते प्रो जयप्रकाश वर्मा।

प्रो वर्मा ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर स्वास्थ्य सेवा को मजबूत किया जाएगा। सुदूर गांवों में आम जनता तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचे इसकी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही मलेरिया से कुपोषण तक के रोगों का निवारण के लिए ठोस कदम उठाई जाएगी। मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज खुलने से इस क्षेत्र के लोगांे का भी भला होगा। अन्न सुरक्षा को लेकर राज्य को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। जिससे इस क्षेत्र के भागीदारी निश्चित होगी। शहरी ग्रामीण क्षेत्राें में विकास होगा। प्रत्येक घर में स्वच्छ जल पहुंचे इसके दिशा में भी काम होगा। उद्योग विकास के लिए उद्यमी को सरकार की ओर सुरक्षा दी जाएगी।