पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास की समझ है हमारे पास: सरफराज

विकास की समझ है हमारे पास: सरफराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसप्रत्याशी डॉ सरफराज अहमद ने शुक्रवार को गांडेय विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गावों का दौरा कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष मेंं मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस का कार्य सराहनीय है। हमारे पास विकास की समझ है। झारखंड के नवनिर्माण के लिए कांग्रेस ही बेहतर विकल्प बनकर सामने सकती है।

झारखंड में कांग्रेस की सरकार बनी तो लोगांे को रोजगार, शिक्षा की बेहतर व्यवस्था, यहां की टूटी सड़कें आदि समस्याओं पर विशेष ध्यान दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गांडेय विधान सभा क्षेत्र के बेहतर विकास के लिए राज्य में यहां का कांग्रेस प्रतिनिधि आवश्यक है। गांडेय प्रखंड में उनके नेतृत्व में विकास के कई कार्य हुए है। उन्होंंने यहां उच्च शिक्षा की व्यवस्था के लिए स्कूलों का उत्क्रमण कराया। पानी की व्यवस्था के लिए गावों में चापाकल की व्यवस्था कराई। इसके अलावा कई गावों को पक्की सड़कों से जोड़ा गया। इस परिस्थिति में यहां की जनता के विकास के लिए शेष कार्यों को पूरा करने का पुन: अवसर दें तो इस क्षेत्र का बेहतर विकास हो सकेगा। इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा, जैनूल अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।



ग्रामीणों के बीच कांग्रेस प्रत्याशी सरफराज अहमद।