पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसंघर्ष को तेज करने के िलए माले ने िकया शाखाओं का गठन

जनसंघर्ष को तेज करने के िलए माले ने िकया शाखाओं का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनसमस्याओंको लेकर भाकपा माले नेता सह जिप सदस्य राजेश यादव ने बुधवार को गांडेय विस के बेंगाबाद प्रखंड के कर्णपुरा और दुंदो एवं गांडेय प्रखंड के चपरा गांव का दौरा किया। इस दौरान व्याप्त जनसमस्याओं का जायजा लिया। इसे लेकर श्री यादव ने पार्टी के ब्रांचों का गठन किया। जिससे जनसंघर्ष तेज किया जा सके। श्री यादव ने अपने जिला परिषद क्षेत्र के कर्णपुरा में राशन को लेकर लाल कार्डधारियों की शिकायत सुनी। जिसमें जनवितरण प्रणाली की अनियमितता का मामला प्रकाश में आया। श्री यादव ने संबंधित डीलर से तत्काल शिकायतों को दूर कर सही तरीके से राशन वितरण करने का निर्देश दिया। श्री यादव ने कहा ऐसा नहीं होने से संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। कहा िक इलाके में िकसी भी तरह की अिनयमितता को माले किसी भी शर्त पर बर्दाश्त नहीं कर सकती।

श्री यादव दुंदो गांव में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन में हुई गड़बड़ी को लेकर उच्च पदाधिकारियों से वार्ता कर समस्या का निराकरण कराने की बात कही। श्री यादव ने कहा मनमानी तरीके से यहां विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया था जो ठीक नहीं है। श्री यादव ने गांडेय प्रखंड के चपरा के ग्रामीणों की बिजली राशन की समस्या को लेकर जल्द ही निदान को लेकर समुचित प्रयास का भरोसा दिलाया। इस दौरान दुंदो में माले की ब्रांच गठित की गई। भ्रमण के दौरान पार्टी नेता महताब अली मिर्जा, अशोक तुरी, जान सोरेन, रसिकलाल टुडू, मनोज मुर्मू, अनिल टुडू, मुंशीलाल टुडू, तुथु टुडू, सोनालाल टुडू, रामू टुडू, भीरूलाल टुडू, छोटेलाल आदि लोग उपस्थित थे।