पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झामुमो के शासनकाल से जनता अब ऊब गई है : जयप्रकाश वर्मा

झामुमो के शासनकाल से जनता अब ऊब गई है : जयप्रकाश वर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपानेता जयप्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को गांडेय प्रखंड के बुधुडीह पंचायत भवन में संपन्न हुई। इस बैठक में बुधुडीह, रसनजोरी, जामजोरी के पंचायत प्रभारियों ने भाग िलया। पंचायत प्रभारियों के साथ मिलकर बूथ कमिटी का पुनर्गठन किया गया। मौके पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता प्रो जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से सवेरा ही बताता है कि आज का दिन कैसा होगा उसी प्रकार से आपलोगों की उपस्थिति ही यह बताती है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आप लोगों ने कमर कस लिया है। आप का यही संकल्प बीजेपी को जीत दिलाने में काम आएगी आज जहां जेएमएम लूट भ्रष्टाचार में व्यस्त हो गई है ऐसी भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने का दायित्व हरेक विकास चाहने वाले नागरिकों का है। जेएमएम के शासनकाल में आम अवाम परेशान हो गया है। चारों तरफ लुट की गंगा बह रही है। कहा कि नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे झारखंड का विकास होगा और राज्य नई ऊंचाइयों को चूमेगा। जैसा की आज अंतरिक्ष में मंगल यान को स्थापित किया गया। प्रो वर्मा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में ही झारखंड का विकास संभव है। जनता पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा का साथ दें तो गांडेय विधानसभा के साथ साथ पूरे राज्य का चहुंमुखी विकास होगा। बैठक में गांडेय प्रखंड अध्यक्ष भूषण वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, धानेश्वर वर्मा, भागीरथ मंडल, बासुदेव मंडल, तीरथ पंडित समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

कमेटी का गठन करने के बाद भाजपा नेता।